Wednesday, January 15, 2025
HomeBreaking NewsAssam CM Himanta Biswa Dance: 'अबकी बार मोदी सरकार' गाने पर झूम...

Assam CM Himanta Biswa Dance: ‘अबकी बार मोदी सरकार’ गाने पर झूम उठे सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

लोकसभा चुनाव के लिए अब केवल कुछ ही दिन शेष हैं। बीजेपी और कांग्रेस प्रचार में जुटे हुए हैं। नेताओं ने अपने पार्टी के गानों के माध्यम से भी प्रचार किया है। सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों और पार्टियों के नेताओं ने भी अपने गानों से प्रचार किया है। इस दौरान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भाजपा के थीम सॉन्ग ‘अबकी बार मोदी सरकार’ पर नृत्य किया। उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसके पूर्व, उन्होंने लखीमपुर संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार प्रदान बरुआ के समर्थन में लखीमपुर जिले में चुनाव प्रचार रैली के दौरान नृत्य किया। सरमा ने जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के गाने पर भी नृत्य किया। असम में 14 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को मतदान होगा। 14 में से 11 सीटों पर भाजपा लड़ रही है, जबकि उसकी सहयोगी पार्टियां, असम गण परिषद (AGP) और UPPL भी चुनाव लड़ रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments